संघ ने 20 अगस्त 2026 को अयोध्या के सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मांग की गई कि मामले से जुड़े CCTV फुटेज, वीडियो, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और शिकायत की पूरी प्रक्रिया की जांच कर वास्तविकता सामने लाई जाए।
Also Read: UP: लेखपालों ने खोला मोर्चा! अमेठी तहसील में प्रदर्शन, समाधान दिवस का बहिष्कार
इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश के 75 जनपदों की 351 तहसीलों में लेखपालों ने कलमबंद हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन किया। मड़िहान में भी लेखपालों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और शासन से निर्दोष कर्मचारी को न्याय दिलाने तथा फर्जी एवं दुर्भावनापूर्ण ट्रैप कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री से ट्रैप कार्रवाई से पहले शिकायत की सत्यता और शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि की जांच अनिवार्य करने तथा लेखपालों के लिए स्पष्ट एवं पारदर्शी SOP जारी करने की मांग की है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

















































