UP: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, अखण्डनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सुल्तानपुर: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अखण्डनगर पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कादीपुर के नेतृत्व में थाना अखण्डनगर पुलिस को यह सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम कनकपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान निलेश गौड़ पुत्र ओमप्रकाश गौड़ निवासी ग्राम हकीमपुर, थाना अखण्डनगर के रूप में हुई।

Also Read: UP: पारिवारिक विवाद में गर्भवती समेत महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कुल्हाड़ी लेकर दी जान से मारने की धमकी

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना अखण्डनगर में मुकदमा अपराध संख्या 185/2026, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित सिंह, कांस्टेबल दिलीप कुशवाहा तथा रिजर्व कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शस्त्र रखने वालों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: UP: पारिवारिक विवाद में गर्भवती समेत महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कुल्हाड़ी लेकर दी जान से मारने की धमकी