उत्तर प्रदेश : फतेहपुर में शादी के 10 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, खुशियां मातम में बदली

फतेहपुर : जिले के औंग थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शादी के महज 10 दिन बाद एक 19 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. घर के अंदर फंदे से शव लटका मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी काजल (19) की शादी 21 जून 2026 को छोटू के साथ हुई थी. सोमवार को पति उसे मायके छोड़ने गया था, लेकिन परिजनों ने किसी कारणवश उसे वापस साथ ले जाने के लिए कह दिया। इसके बाद पति पत्नी को लेकर घर लौट आया. घर लौटने के कुछ समय बाद काजल ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Also Read: राम मंदिर ट्रस्ट को मिल सकता है नया CEO! 11 जुलाई को होगी बड़ी बैठक, दौड़ में दो पूर्व IAS अफसर

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ सभी पहलुओं को खंगाल रही है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)