भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को ही अपना चेहरा बनाकर मैदान में उतरेगी। इस दावे ने प्रदेश की सियासत में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
अखिलेश यादव का बीजेपी पर कटाक्ष
#UPPolitics
➡️2027 में योगी के चेहरे पर चुनाव लड़ने के ऐलान पर अखिलेश ने कसा तंज!
➡️’काला चश्मा लगाकर वोट मांगेंगे या बिना लगाए..’, बोले अखिलेश यादव @yadavakhilesh । @myogiadityanath । #Akhileshyadav । #CMYogi । #UPNews pic.twitter.com/prSNWbR10i— Breaking Tube (@BreakingTubeX) April 24, 2026
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, कि ‘वो काला चश्मा लगाकर वोट मांगेंगे या बिना काला चश्मा लगाए, जब वो काला चश्मा लगा के आए थे तभी मुख्यमंत्री बने। कभी-कभी कुछ ऐसे काम हमे करने चाहिए जिससे मुख्यमंत्री बन जाए।
Also Read: UP 2027 चुनाव: भाजपा जीती तो कौन बनेगा सीएम? नितिन नवीन ने दे दिया बड़ा संकेत
‘पीडीए’ और प्रशासनिक व्यवस्था पर टिप्पणी
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) को लेकर अब प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा होने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्तर पर कई मुद्दों पर दबे स्वर में असहमति सामने आ रही है और शासन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
बंगाल चुनाव और लोकतंत्र पर बयान
उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की भाषा और परिस्थितियों पर सवाल उठते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में भी हालात अलग नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान के अनुसार अपने मताधिकार से जवाब देगी, और मुख्यमंत्री कार्यालय तथा उपमुख्यमंत्री की कार्यशैली पर भी उन्होंने सवाल उठाए।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)













































