खामेनेई की मौत पर आग बबूला हुए व्लादीमिर पुतिन,जानें क्या बोले पुतिन

ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या ने पूरी दुनिया हैरान कर दिया है। इसी बीच सुप्रीम लीडर की मौत पर रूसी राष्ट्रपति ने भी प्रतिक्रिया दी है। पुतिन ने कहा कि यह हत्या मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून की घोर अवहेलना करते हुए की गई थी. उन्होंने कहा कि रूस में खामेनेई को एक उत्कृष्ट राजनेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने रूस और ईरान के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसके साथ ही पुतिन ने पेजेशकियन से खामेनेई के रिश्तेदारों और प्रियजनों के साथ-साथ ईरान की सरकार और लोगों के प्रति अपनी हार्दिक सहानुभूति और समर्थन व्यक्त करने के लिए भी कहा है।

Also read:ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रही जंग को लेकर अखिलेश यादव का बयान आया सामने

खामेनेई के निधन के बाद नए सुप्रीम लीडर के चयन तक शासन की जिम्मेदारी संभालने वाली तीन सदस्यीय नेतृत्व परिषद में एक और सदस्य को शामिल कर लिया गया है। 66 वर्षीय धर्मगुरु अयातुल्ला अली रेजा अराफी को इस परिषद में नियुक्त किया गया है अली रेजा अराफी का जन्म वर्ष 1959 में ईरान के यज़्द प्रांत के मयबोद शहर में हुआ था। उनके पिता मोहम्मद इब्राहिम अल-अराफी, इस्लामी क्रांति के नेता रुहोल्लाह खुमैनी के करीबी सहयोगियों में माने जाते थे। क्रांति से पहले उनके पिता एक जाने-माने धार्मिक उपदेशक और लेखक के रूप में सक्रिय थे।

गौरतलब है कि असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ही देश के नए सुप्रीम लीडर का चुनाव करती है। उन्हें 2019 में दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने गार्जियन काउंसिल का सदस्य नामित किया था,जिससे उनकी प्रणाली में मजबूत पकड़ मानी जाती है। अब अराफी इस अंतरिम नेतृत्व परिषद में राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और न्यायपालिका प्रमुख गुलाम हुसैन मोहसनी एजहेई के साथ शामिल होंगे। यह परिषद तब तक देश के प्रमुख निर्णयों की निगरानी और संचालन करेगी, जब तक नया सर्वोच्च नेता चुना नहीं जाता।

ईरान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ पर और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर वीडियो संदेश जारी किया. इसमें दोनों ने ईरान के लोगों के साथ एकजुटता दिखाई और दावा किया कि दुनिया को आतंक के खतरे से बचाने के लिए उन्होंने ‘प्रिवेंटिव अटैक’ किया है.वहीं खामेनेई के मारे जाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक, खामेनेई, मर चुका है। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनियाभर के उन कई देशों के लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गुंडों के गिरोह ने मार डाला या क्षत-विक्षत कर दिया।”

INPUT-ANANYA MISHRA

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)