बसपा सरकार में रखी गई थी जेवर एयरपोर्ट की नींव…बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा दावा

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) ने कहा है कि जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बुनियादी तैयारी उनके कार्यकाल में ही शुरू हो गई थी। उन्होंने बताया कि परियोजना की रूपरेखा से लेकर ज़रूरी प्रारंभिक कार्य बसपा सरकार के दौरान पूरे कर लिए गए थे, जिससे यह स्पष्ट है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की असली नींव उसी समय रखी गई थी।

मायावती का एक्स पोस्ट 

कांग्रेस पर लगाया विकास में बाधा डालने का आरोप

मायावती (Mayawati) ने काँग्रेस (Congress) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उस समय अड़चनें न डाली गई होतीं, तो एयरपोर्ट का निर्माण बहुत पहले ही पूरा हो सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना यमुना एक्सप्रेसवे की तरह उनके शासनकाल में ही पूरी हो जाती।

Also Read: ‘सपा व कांग्रेस ये दलित-विरोधी पार्टियाँ, चुनाव आते…’, कांशीराम पर सियासत को लेकर BSP सुप्रीमो मायावती का बड़ा हमला

सपा सरकार पर भी साधा निशाना

बसपा सुप्रीमो ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने विकास कार्यों पर ध्यान देने के बजाय बसपा द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को कमजोर करने का प्रयास किया। उनके अनुसार, सपा सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों के लिए बनाए गए संस्थानों, स्मारकों और योजनाओं की उपेक्षा की और कई स्थानों के नाम बदलने जैसे कदम उठाए।

जनता से बसपा के समर्थन की अपील

मायावती ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे अन्य दलों की ‘भ्रामक राजनीति’ से सावधान रहें और बसपा की ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की नीति पर भरोसा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए बसपा का नेतृत्व ही सबसे उपयुक्त है और जनता को उसी पर विश्वास जताना चाहिए।

Also Read: ‘कांग्रेस की नीतियों के कारण ही BSP का जन्म हुआ…’, मायावती का कांग्रेस पर तीखा हमला

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन और भविष्य की मांगें

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की अलग बेंच और अलग राज्य की मांग को लेकर भी चर्चा उठी, जिस पर मायावती ने कहा कि यह सपना अभी तक अधूरा है और इसके पूरा होने का इंतज़ार जारी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)