फलाहारी बाबा के 5 करोड़ वाले दावों पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोले!

संत प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित आश्रम को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने पत्र लिखकर आश्रम से जुड़े कई मुद्दों पर सवाल उठाए हैं। पत्र में उन्होंने दावा किया कि विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर आश्रम बुलाया गया था और उनके आने के जरिए प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता बढ़ाने की कोशिश की गई। हालांकि, ये आरोप फलाहारी महाराज की ओर से लगाए गए हैं। जिस पर अब विराट कोहली ने अपनी चुप्पी थोड़ी है।

विराट कोहली की टीम ने आरोपों को बताया निराधार

विराट कोहली की टीम ने फलाहारी महाराज के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। टीम की ओर से जारी आधिकारिक बयान में आरोपों को तथ्यहीन और फर्जी बताया गया। बयान में स्पष्ट किया गया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ आश्रम पहुंचते हैं। टीम ने कहा कि उनके आश्रम जाने के पीछे किसी तरह के प्रचार या अन्य उद्देश्य की बात सही नहीं है।

Also Read: Vrindavan में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गरमाया मामला, संत समाज में आक्रोश, CBI जांच की मांग

टीम बोली- लगाए गए दावे पूरी तरह गलत

विराट कोहली की टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि फलाहारी महाराज यानी दिनेश शर्मा की ओर से लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और गलत हैं। टीम के मुताबिक, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का प्रेमानंद महाराज से मिलना उनकी व्यक्तिगत आस्था से जुड़ा विषय है। ऐसे में 5 करोड़ रुपये देकर विराट कोहली को बुलाए जाने का दावा टीम ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)