Bihar Politics: नीतीश कुमार ने दिया CM पद से इस्तीफा, अब कौन होगा बिहार का नया मुख्यमंत्री?

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है, जहां नीतीश कुमार (Nitish kumar) ने मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले कई दिनों से जारी चर्चाओं और अटकलों पर इस कदम के साथ विराम लग गया है। उन्होंने बिहार के राज्यपाल से मुलाकात कर औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा।

सहयोगी नेताओं के साथ पहुंचे राज्यपाल भवन

इस्तीफा देने के दौरान उनके साथ विजय कुमार चौधरी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। लंबे समय तक सत्ता में रहने के बाद नीतीश कुमार ने यह बड़ा फैसला लिया। इस्तीफा सौंपने के बाद वे सीधे अपने आवास एक अणे मार्ग के लिए रवाना हो गए।

Also Read: ‘हम चाहते थे नीतीश कुमार PM बनकर रिटायर हों…’, बोले अखिलेश यादव

इस्तीफे से पहले कैबिनेट बैठक और औपचारिकताएं

मुख्यमंत्री पद छोड़ने से पहले नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई, जिसमें मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की गई। बैठक के बाद मंत्रिपरिषद के साथ समूह फोटो लिया गया, फिर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी औपचारिक तस्वीरें खिंचवाई गईं। इसके बाद वे मुख्य सचिवालय से बाहर निकले और सभी का अभिवादन करते हुए विदा ली।

नया मुख्यमंत्री कौन होगा?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। माना जा रहा है कि यह पद भारतीय जनता पार्टी के खाते में जाएगा। केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan पर्यवेक्षक के रूप में पटना पहुंच चुके हैं। इसके अलावा पार्टी से जुड़े BL Santhosh और Vinod Tawde भी वहां मौजूद हैं। Samrat Chaudhary का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल है, लेकिन अंतिम निर्णय विधायक दल की बैठक के बाद होगा।

Also Read: ‘कोई दूसरा नीतीश नहीं हो सकता…’, सीएम के इस्तीफे पर फूट-फूटकर रोने लगे मंत्री अशोक चौधरी

सीएम आवास खाली करने की तैयारी

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार आज ही मुख्यमंत्री आवास छोड़ सकते हैं। खबर है कि वे 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने पुराने आवास में शिफ्ट होंगे। उनका सामान पहले ही वहां भेजा जा चुका है। उल्लेखनीय है कि 2014 में पद छोड़ने के बाद भी उन्होंने इसी आवास को अपना निवास बनाया था।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)