‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अब राजनीतिक बहस का हिस्सा बन चुकी है। शुरुआत में मजाक और मीम्स के रूप में सामने आई यह पार्टी अब खुले राजनीतिक विमर्श में जगह बना रही है। कोई इसे युवाओं के गुस्से की आवाज बता रहा है, तो कोई इसे मौजूदा राजनीति के खिलाफ उभरते विकल्प के रूप में देख रहा है।
पांच दिन में 15 मिलियन फॉलोअर्स
कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पेज ने बेहद कम समय में बड़ी लोकप्रियता हासिल की है। महज पांच दिनों के भीतर इस पेज पर 15 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़ गए। फॉलोअर्स के मामले में इसने कई बड़े राजनीतिक दलों के सोशल मीडिया पेजों को पीछे छोड़ दिया है। बढ़ती लोकप्रियता के बीच पार्टी का एक्स अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया गया, जिसके बाद यह और ज्यादा चर्चा में आ गई।
बीजेपी नेता ने उठाए सवाल
Pakistan Janta Party pic.twitter.com/Abdlqm0AsL
— Tajinder Bagga (@TajinderBagga) May 21, 2026
अब इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब दिल्ली के एक बीजेपी नेता ने पार्टी पर पाकिस्तान से जुड़े होने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे ‘पाकिस्तान जनता पार्टी’ तक कह दिया। इसके साथ उन्होंने एक कथित इनसाइट डेटा इमेज भी साझा की, जिसमें पार्टी के फॉलोअर्स का देशवार आंकड़ा दिखाया गया।
Also Read: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके का क्या है केजरीवाल कनेक्शन?
फॉलोअर्स डेटा में पाकिस्तान सबसे आगे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पाइचार्ट के अनुसार, पार्टी के करीब 49 प्रतिशत फॉलोअर्स पाकिस्तान से बताए गए हैं। वहीं अमेरिका और बांग्लादेश से 14-14 प्रतिशत फॉलोअर्स होने का दावा किया गया है। इसके अलावा भारत से 9 प्रतिशत, यूके, ऑस्ट्रेलिया और सऊदी अरब से 3-3 प्रतिशत, जबकि यूएई से 2 प्रतिशत फॉलोअर्स बताए गए हैं। हालांकि इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इन दावों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग इसे विदेशी ट्रोल नेटवर्क बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे सरकार विरोधी युवाओं की डिजिटल नाराजगी का प्रतीक मान रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया ट्रेंड को राजनीतिक रंग देना सही नहीं है।
Also Read: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट बैन, फाउंडर अभिजीत दिपके भड़के
सीजेआई की टिप्पणी से शुरू हुआ पूरा विवाद
दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 15 मई 2026 को हुई। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने बेरोजगार पढ़े-लिखे युवाओं के एक समूह की तुलना ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ से कर दी थी। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी फर्जी डिग्री धारकों के संदर्भ में थी, लेकिन तब तक यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।यहीं से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का विचार सामने आया और देखते ही देखते यह एक बड़े ऑनलाइन ट्रेंड में बदल गया।












































