यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी आज दिल्ली पहुंच रहे, संगठनात्मक बैठक का दौर तेज

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज दोपहर 2 बजे तक दिल्ली पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा महासचिव विनोद तावड़े के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं।

संगठन विस्तार पर मंथन

दिल्ली में भाजपा संगठन को लेकर लगातार उच्चस्तरीय बैठकें चल रही हैं। पंकज चौधरी की यह यात्रा उसी सिलसिले में है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में यूपी भाजपा की नई टीम गठन, संगठनात्मक विस्तार और नई जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

संघ मुख्यालय में भी मुलाकातें

पंकज चौधरी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के अलावा संघ मुख्यालय में भी कई महत्वपूर्ण मुलाकातें करेंगे। इन बैठकों में आगामी चुनावी रणनीति, संगठन को मजबूत करने और विभिन्न स्तरों पर नई जिम्मेदारियां सौंपने पर विचार-विमर्श होगा।

Also Read : यूपी बीजेपी की नई टीम को लेकर मंथन तेज, पंकज चौधरी-धर्मपाल की नितिन नवीन से बैठक संपन्न, 22 मई को फिर दिल्ली में अहम बैठक

यूपी बीजेपी में फेरबदल की तैयारी

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, यूपी में संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए नई टीम गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पंकज चौधरी की दिल्ली यात्रा को इसी प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की इस यात्रा और बैठक से यूपी भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। बैठक के बाद आने वाले फैसलों पर पूरे प्रदेश की नजर रहेगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)