‘निकाह का झांसा, नशीली कोल्ड ड्रिंक और दरिंदगी…’, UP का ये मामला जानकार हो जाएंगे हैरान!

सहारनपुर: सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने पहले पीड़िता को प्रेम संबंध और निकाह का भरोसा दिया, और फिर कथित रूप से नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर 24 अप्रैल को थाना कोतवाली देहात में आरोपी फैसल (पुत्र ताहिर, निवासी शेखपुरा कदीम) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के साथ-साथ POCSO एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।

Also Read: ’18 सिम बदलकर शिवम-शनि पुलिस को दे रहे चकमा…’, लखनऊ गैंगरेप मामले में फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी। लंबे समय तक फरार रहने के बाद आरोपी को मंगलवार को जिला अस्पताल चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक हृदय नारायण सिंह के नेतृत्व में की गई टीम द्वारा की गई, जिसमें निरीक्षक संदीप वालियान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरजा गुप्ता, हेड कांस्टेबल रोबिन ढाका और विकास पूनिया शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)