बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट में बुजुर्ग यात्री को हार्ट अटैक, पायलट ने दी इमरजेंसी, लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

लखनऊ : बेंगलुरु से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AI-2418 को बुजुर्ग यात्री के हार्ट अटैक पड़ने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट की त्वरित सूचना और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

इमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट में सवार एक बुजुर्ग यात्री को उड़ान के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया। स्थिति गंभीर होते देख पायलट ने तुरंत ATC को मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दी। ATC टीम ने फ्लाइट को दिल्ली के बजाय लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट करा दिया। फ्लाइट रात करीब 10:15 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई।

एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम तैनात

लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन को पहले ही सूचना मिल चुकी थी। फ्लाइट के लैंडिंग से पहले ही डॉक्टरों और मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया था। विमान के उतरते ही घायल बुजुर्ग यात्री को तुरंत एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका तत्काल इलाज शुरू किया और उनकी जान बचाई।

Also Read : यूपी में मौसम का कहर! CM योगी ने अधिकारियों को दिया फील्ड पर उतरने का निर्देश, मुआवजे का ऐलान

फ्लाइट में सवार थे 128 यात्री

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AI-2418 में कुल 128 यात्री सवार थे। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद अन्य यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन किसी अन्य यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने फ्लाइट को दिल्ली के लिए रवाना करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुजुर्ग यात्री की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

यह घटना एक बार फिर हवाई यात्रा के दौरान मेडिकल इमरजेंसी की तैयारियों की जरूरत को रेखांकित करती है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)