गोरखपुर : एडीजी मुथा अशोक जैन बने यूपी के पुलिस महानिदेशक, अधिकारियों ने दी बधाई

गोरखपुर : गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुथा अशोक जैन को प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजी) पद पर पदोन्नति दिए जाने की घोषणा के बाद पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके पदोन्नति की सूचना मिलते ही गोरखपुर स्थित एडीजी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तांता लग गया।

अधिकारियों ने दी बधाई

पदोन्नति की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कोस्तुभ, पुलिस अधीक्षक नॉर्थ ज्ञानेंद्र, एसपी सिटी निमिष पाटिल, एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने एडीजी कार्यालय पहुंचकर मुथा अशोक जैन को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। अधिकारियों ने उनके नेतृत्व, कार्यशैली और सख्त प्रशासनिक दक्षता की सराहना की।

मुथा अशोक जैन का परिचय

मुथा अशोक जैन उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के निवासी हैं। अपनी सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न जनपदों और महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अनुशासित, निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग का परिचय दिया है।

उन्होंने 3 जुलाई 2025 को गोरखपुर जोन के एडीजी के रूप में पदभार संभाला था। अपने कार्यकाल में उन्होंने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पुलिसिंग को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

Also Read – गोरखपुर : सीएमआईएस पोर्टल की रेड श्रेणी परियोजनाओं पर सख्ती, मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने कई अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

अधिकारियों का बयान

बधाई देने पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि मुथा अशोक जैन के मार्गदर्शन में गोरखपुर जोन में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत हुई है। उनके डीजी बनने से पूरे प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और विश्वास जताया कि वे पूरे प्रदेश में भी पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसंपर्क को प्राथमिकता देंगे।

यह गोरखपुर पुलिस महकमे के लिए गौरव का क्षण है कि यहां के जोनल एडीजी को प्रदेश का सर्वोच्च पुलिस पद सौंपा गया है। इस पदोन्नति से न केवल गोरखपुर जोन का मान बढ़ा है, बल्कि यहां कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल भी ऊंचा हुआ है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)