गोरखपुर: खंड-09 द्वारा कुसुमी बाजार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित, जीएसटी नियमों पर दी गई विस्तृत जानकारी

गोरखपुर। खंड-09 गोरखपुर द्वारा सोमवार 8 जून 2026 को पंचायत भवन कुसुमी बाजार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जीएसटी करदाताओं को जीएसटी पोर्टल की तकनीकी बारीकियों, ई-इनवॉइसिंग, सुगम रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) और नियम 14A के नए प्रावधानों से अवगत कराना तथा अपंजीकृत व्यापारियों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का उद्देश्य और चर्चा

इस दौरान व्यापारियों को जीएसटी संबंधी नवीनतम नियमों एवं प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ई-इनवॉइसिंग, आसान रिटर्न फाइलिंग और आईटीसी क्लेम करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। साथ ही नियम 14A के नए प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला गया।

अपंजीकृत व्यापारियों को पंजीकृत होने के लाभ बताए गए और किसी भी समस्या के समाधान के लिए खंड अधिकारियों से सीधे संपर्क करने का आग्रह किया गया।

मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी

कार्यक्रम में व्यापारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना से भी अवगत कराया गया। अधिकारियों ने योजना के लाभ, बीमा कवरेज और पात्रता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उपस्थित प्रमुख अधिकारी

– डिप्टी कमिश्नर आलोक कुमार सचान
– असिस्टेंट कमिश्नर राघवेन्द्र राय
– राज्य कर अधिकारी मोहन चौधरी
– खंड-09 के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारीगण उपस्थित रहे।

व्यापारियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण, कार्यक्रम के दौरान कई व्यापारियों ने अपनी समस्याएं एवं जिज्ञासाएं रखीं, जिनका अधिकारियों द्वारा तत्काल समुचित उत्तर दिया गया और निराकरण का आश्वासन दिया गया।

व्यापारियों ने प्रदेश सरकार और राज्य कर विभाग के प्रति पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं और सुधारों में पूरा विश्वास और भागीदारी निभाई जाएगी।

व्यापारियों की मांग

व्यापारियों ने अनुरोध किया कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम क्षेत्र में समय-समय पर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक व्यापारियों को सरकार की योजनाओं और जीएसटी संबंधी नवीन प्रावधानों का लाभ मिल सके।