ब्लैकमेल, दुष्कर्म और धमकी! सहारनपुर में युवती ने SSP से लगाई इंसाफ की गुहार

सहारनपुर: एक युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को शिकायत पत्र सौंपकर तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि एक युवक ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और इसी आधार पर लंबे समय तक ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पहचान के बाद शुरू हुआ कथित शोषण

पीड़िता के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले उसकी मुलाकात हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करने के बाद उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह लगातार दबाव बनाता रहा और इसी का फायदा उठाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

Also Read: 26 दिन पहले बनी थी दुल्हन, आज उठी अर्थी… पहले दो मासूमों के बांधे हाथ-पैर, फिर फंदे से झूल गई नवविवाहिता

होटल ले जाकर तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप

युवती का आरोप है कि 17 जुलाई 2026 को मुख्य आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छुटमलपुर बुलाया। वहां से दो अन्य युवक उसे कलियर स्थित एक होटल में ले गए। शिकायत के मुताबिक होटल में पहले मुख्य आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में अपने दोनों साथियों को भी उसके साथ जबरदस्ती करने दिया।

परिजनों से मारपीट और समझौते का दबाव

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसे आरोपी के घर ले जाया गया, जहां उसने फोन कर अपनी मां को पूरी जानकारी दी। आरोप है कि जब उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। साथ ही मामले में समझौता करने का दबाव बनाया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

Also Read: UP: कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पायल व नकदी बरामद

पहले थाने में शिकायत, अब SSP से कार्रवाई की मांग

युवती के अनुसार, उसने 21 जुलाई 2026 को थाना फतेहपुर में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने SSP से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की और निष्पक्ष जांच के साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)