UP: जौनपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, दो बाइकों को मारी टक्कर, चार युवक घायल

UP: जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मजडिहा गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रही दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों पर सवार चार लोग दिव्यांश, प्रिंस, पुत्रगण लाला कुमार, शाहिल व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शाहगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक घायल का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है।

Also Read: UP: पहली पत्नी ने पुलिसकर्मी पर लगाए दोहरी शादी के आरोप, उच्च अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )