UP: हलधरमऊ में 4 दिन से बिजली गुल, आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, दर्जनों गांवों की विद्युत व्यवस्था ठप

गोंडा: हलधरमऊ विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले करीब 4 दिन विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दो दिन पहले आए तेज आंधी-तूफान ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। कई ग्राम पंचायतों में बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि जगह-जगह पेड़ गिरने से विद्युत तार टूट गए।

आंधी के बाद से कई ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। लगातार तीन दिन से बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में लगे विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं और पेयजल की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर रोजमर्रा के जरूरी कामों तक के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

Also Read: बेतियाहाता पर ‘एक नई आशा’ का सेवा कार्य, SP निमिष पाटिल ने सराहा प्याऊ पहल.

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण उनकी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और छोटे कारोबारियों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, विद्युत विभाग की टीमें क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, तार और अन्य उपकरणों को दुरुस्त करने में जुटी हैं। कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने के साथ मरम्मत कार्य कर रहे हैं। बिजली विभाग का कहना है कि आंधी-तूफान से हुए नुकसान को ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अब ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )