बरेली: बरेली मीरगंज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने क्षेत्राधिकारी मीरगंज को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, मोहल्ला खानपुरा निवासी आरती की शादी 13 अप्रैल 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मनकरी निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार करीब 10 लाख रुपये खर्च किए, इसके बावजूद ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे।
ALSO READ: Azamgarh में गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित दो महिलाएं गिरफ्तार
महिला का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति ,देवर ,ससुर सास उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। शिकायती पत्र में देवर पर बदनीयती रखने और दुष्कर्म के प्रयास का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।
महिला ने पति पर एक महिला से अवैध संबंध होने और उससे दूसरी शादी करने का भी दावा किया है। उसने इस संबंध में प्रमाण होने की बात कही है।पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी से शिकायत की जांच कराकर संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।सीओ मीरगंज ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी |
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )














