Raebareli: मिल एरिया थाना क्षेत्र में रायबरेली-महराजगंज रोड पर हरदासपुर के पास बुधवार सुबह शारदा नहर में एक अधेड़ का शव उतराता मिला। शव दिखाई देने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
जानिए क्या है पूरा मामला?
बुधवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीण नहर की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में बहते जा रहे शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना मिल एरिया पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई उसकी शिनाख्त नहीं कर सका।
ALSO READ: UP: एलटी लाइन पर काम करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत
कार्यवाहक थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और सड़ चुका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया गया है और वहां दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस नहर में शव पहुंचने के कारणों की भी जांच कर रही है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)














