देश में मॉब लिंचिंग पर सख़्त कानून बनाने की मांग के दौरान एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. राजस्थान के अलवर में एक शख्स की गौ तस्करी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर डाली. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भीड़ ने गाय तस्कर के शक के आधार पर अकबर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.
पुलिस अब अकबर की मौत की जांच कर रही है. अलवर में पिछले दो वर्षों के दौरान गोरक्षा के नाम पर इससे पहले कई बार हिंसा हो चुकी है. इससे पहले, डेयरी किसान पहलू खान को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था.











































