हाल ही में बरेली जिले की एक महिला सिपाही ने एक महिला दारोगा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। दरअसल, अब एक पीआरडी के जवान ने मुंशी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मुंशी पीआरडी जवान को जातिसूचक शब्दों से संबोधित करता है। इस उत्पीड़न से तंग आकर जवान ने एडीजी को अपनी व्यथा सुनाई है और उनसे न्याय की मांग की है।
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक, बरेली जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के पीआरडी जवान हरिश्चंद्र सिंह का आरोप है ड्यूटी लगाने के नाम पर थाने का मुंशी उन्हें परेशान करता है और कहता है कि उनकी ड्यूटी केवल चाय लाने तक ही सीमित है। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि मुझे होमगार्ड की रुपए ड्यूटी लगाते हैं। उसके साथ भेदभाव कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। यहां तक कि जब उसने कावड़ यात्रा में जाने की बात कही। तो उससे कहा गया वह इस काबिल नहीं है कि कावड़ लाए। पीड़ित ने इस मामले में एडीजी से शिकायत की है।
बरेली: थाना सुभाष नगर पीआरडी जवान हरिश्चंद्र सिंह ने हेड मुंशी इरशाद अली पर बदसलूकी व अभद्रता का आरोप लगाया। यही नहीं उसने पॉइंट पर ड्यूटी लगवाने के नाम पर रुपए लेने का आरोप लगाया।#bareillynews #bareillypolice @bareillypolice @ssp_bareilly @igrangebareilly @adgzonebareilly pic.twitter.com/9q1rdUqIUg
— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) August 2, 2022
पहले महिला सिपाही ने लगाया था आरोप
बता दें इससे पहले बरेली जिले के थाना सुभाषनगर में ही तैनात एक महिला सिपाही ने एक महिला दारोगा पर न सिर्फ जातिगत उत्पीड़न बल्कि बदसलूकी के भी आरोप लगाए हैं। महिला कांस्टेबल लक्ष्मी शर्मा ने बताया था कि गुरुवार को वह थाने में अपनी ड्यूटी पर तैनाती थी। इस बीच महिला दारोगा ज्योति त्यागी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए थाने से जाने को कहा। जब महिला सिपाही ने विरोध किया तो आरेापी महिला दारोगा ने उसके साथ मारपीट की। पूरा घटनाक्रम थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। जिसके आधार पर महिला कांस्टेबल आरोपी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रही है।
Also Read: बांदा : सड़क हादसे में सिपाही समेत दो लोगों की मौत, सिर पर आई थीं गंभीर चोटें













































