केंद्रीय बजट 2026 उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक, विकास विरोधियों की राजनीति हुई बेनकाब

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला (Ravi Kishan Shukla) ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश को देश का ग्रोथ इंजन बनाने वाला बजट है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि विकास विरोधी ताकतें आज भी केवल बयानबाज़ी तक सीमित हैं।

रवि किशन शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट उत्तर प्रदेश को इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में निर्णायक बढ़त देता है। जो लोग वर्षों तक प्रदेश को पिछड़ा बनाए बैठे थे, वे आज इस ऐतिहासिक परिवर्तन को पचा नहीं पा रहे हैं।

Also Read: ‘हाई-स्पीड रेल, AIIMS, IIT, जेवर सेमीकंडक्टर पार्क, AI सिटी…’, यूपी को बजट 2026-27 में मिली ऐतिहासिक सौगातें

उन्होंने कहा कि,  वाराणसी में शिप रिपेयर इकोसिस्टम, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, रिंग रोड हाइब्रिड रेल और एकीकृत लॉजिस्टिक हब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नया AIIMS, बुंदेलखंड के युवाओं के लिए IIT,  प्रयागराज में औद्योगिक नोड हेतु विशेष फंड,  जेवर एयरपोर्ट के पास देश का पहला सेमीकंडक्टर डिजाइन व मैन्युफैक्चरिंग पार्क, लखनऊ में AI सिटी,  गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार व औद्योगिक गलियारों के लिए 22,500 करोड़, लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो के लिए 32,075 करोड़ यह सब साबित करता है कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश को लेकर कितनी गंभीर और प्रतिबद्ध है।

गोरखपुर सदर सांसद ने कहा कि सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर, कैंसर व डायबिटीज की दवाओं को सस्ता करना, ग्रामीण महिलाओं के लिए श्री मार्ट, और हर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास जैसी योजनाएं बताती हैं कि यह बजट सिर्फ कागज़ी नहीं, बल्कि ज़मीनी बजट है।

Also Read: Budget 2026 LIVE:  3 AIIMS, दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान…’, भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग दशकों तक उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहकर बदनाम करते रहे, उन्हें आज प्रदेश की तेज़ रफ्तार प्रगति से तकलीफ हो रही है। जनता सब देख रही है और 2026 के बाद इसका जवाब भी देगी। रवि किशन शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 नए उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त गोरखपुर की दिशा में एक मजबूत राजनीतिक और आर्थिक घोषणा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)