बीजेपी सरकार के दो-दो मंत्री आपस में भीड़े,मंत्रियों की लड़ाई ‘चोर’ और ‘मां के दूध’ तक आई, जानें पूरा मामला

वाराणसी पहुंचे योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और बीजेपी नेता अनिल राजभर दोनो आपस में इन दिनो भीड़ते नजर आ रहे है। दरअसल इन दोनों मंत्रियों के बीच जबरदस्त तरह से विवाद हो रहा है. दोनों एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं और एक-दूसरे पर खूब तंज कस रहे हैं. यहां तक की मंच से अपशब्द भी बोल दिए गए हैं. इस समय उत्तर प्रदेश की राजनीति में दो मंत्रियों का इस तरह से आपस में उलझना और विवाद करना, काफी चर्चाओं में बना हुआ है।

ओमप्रकाश राजभर,अनिल राजभर ने एक दूसरे को क्या कहा

वाराणसी पहुंचे योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अनिल राजभर को चुनौती दे डाली. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यदि वो मुझ पर वोट बेचने का आरोप लगा रहे हैं तो वो ये बताएं कि वोट किस दुकान पर बेचे जाते हैं. तीखा प्रहार करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि, ” वो अगर अपनी मां का दूध पिए हों और मर्द हैं तो वो ये बताएं कि किस दुकान पर वोट बिकता है.” ओमप्रकाश राजभर को जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि वो मां को बीच में क्यूं ला रहे हैं? मां तो मां होती है, चाहें किसी की भी हो. मेरे परिवार के व्यवसाय पर आरोप लगा रहे हैं? मेरे पिताजी सेना में थे और दो-दो लड़ाई लड़कर तत्कालीन पीएम से मेडल लिए. व्यवसाय कौन नहीं कर रहा है तो क्या आप सारे व्यापारियों को चोर बोल देंगे? हमारी दुकान तो चंदौली में थी और आप वाराणसी के सिंधोरा में ऑटो चलाते थे. आप वहां कभी गए भी हैं कि ऐसी बात कह रहे हैं।

क्या है दोनों के बीच विवाद?

योगी सरकार के जिन 2 मंत्रियों के बीच ये विवाद हो रहा है, उनमें से एक हैं कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और दूसरे हैं ओपी राजभर. आपको बता दें कि अनिल राजभर भाजपा से मंत्री हैं तो ओपी राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ और उससे विधायक-मंत्री हैं. ओपी राजभर की पार्टी एनडीए की सहयोगी भी है. मगर अब इन दोनों मंत्रियों के बीच जबरदस्त तरीके का विवाद देखने को मिल रहा है. दोनों मीडिया के सामने और मंचों से एक दूसरे को जमकर निशाना बना रहे हैं दरअसल इन दोनों नेताओं के बीच ये विवाद पुराना है. दोनों नेता एक ही क्षेत्र से आते हैं. इन दोनों के बीच राजनीतिक लड़ाई पहले से ही रही है. दोनों का दावा है कि वह राजभर समुदाय के नेता हैं. ऐसे में दोनों के बीच पहले भी राजनीतिक टकराव होता रहा है. मगर इस बार दोनों खुलकर एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं।

INPUT-ANANYA MISHRA

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)