हुमायूं कबीर का सीएम योगी को ललकार,दम है तो मस्जिद बनाने से रोक कर दिखाए

उत्तर प्रदेश से बाबरी मस्जिद विवाद का जिन्न एक बार फिर फूट पड़ा है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे को गरमाने की कोशिश चल रही है। वहीं, विवाद की लौ अब यूपी तक भड़कती दिखने लगी है। बिते दिन सीएम योगी बाराबंकी के श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित दशम श्री हनुमान विराट महायज्ञ एवं श्री रामार्चा पूजन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। सीएम योगी ने कहा हम आज फिर इस बात को कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी बाबरी ढांचा नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि कयामत का दिन तो कभी आना नहीं है, इसलिए बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण भी कभी होना नहीं है।

Also read:सीएम योगी की ललकार,’कयामत तक नहीं बन पाएगी बाबरी मस्जिद

अब सीएम के इस बयान पर पूर्व टीएमसी नेता हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री के बाबरी मस्जिद वाले पर बयान पर टिप्पणी की है. हुमायूं कबीर ने कहा कि भारत सीएम योगी आदित्यनाथ के बाप का नहीं है. योगी को बोलने दीजिए, मैं बंगाल का हूं और यहां का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी है, सीएम योगी नहीं. भारत के संविधान के तहत मुझे मस्जिद बनाने का हक है. सीएम योगी कुछ नहीं कर सकते, ये लखनऊ नहीं है. मैं मस्जिद बनाऊंगा कोई रोक सकता है, तो रोक लें।

हुमायूं कबीर ने कहा 6 दिसंबर 2025 को बाबरी ढांचे गिराए जाने की बरसी पर उन्होंने मस्जिद की नींव रखी थी और 11 फरवरी 2026 से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। मैंने किसी को आने से नहीं रोका है, लेकिन किसी को विशेष रूप से आमंत्रित भी नहीं किया। सुबह 10 बजे करीब 1000-1200 मौलवियों और मुफ्तियों को आमंत्रित किया गया है और वे उपस्थित होंगे। बता दें हुमायूं कबीर पहले टीएमसी में थे, लेकिन निलंबन के बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई। उनका कहना है कि यह उनका व्यक्तिगत और संवैधानिक अधिकार है।

INPUT-ANANYA MISHRA

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)