‘लखीसराय से केदारनाथ….’, जनकल्याण और परिवार की खुशहाली के लिए 15 दिनों से पदयात्रा पर निकले गौरव कुमार प्रजापति

UP: आस्था और दृढ़ संकल्प का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए बिहार के लखीसराय निवासी गौरव कुमार प्रजापति अपनी पैदल केदारनाथ यात्रा के दौरान मुगलसराय पहुंचे। उनकी यह यात्रा केवल धार्मिक विश्वास तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार की खुशहाली और समाज के कल्याण की भावना से भी जुड़ी हुई है।

15 दिनों से लगातार जारी है पदयात्रा

गौरव ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा बीते महीने की 20 तारीख को शुरू की थी और अब तक लगातार पैदल चलते हुए कई जिलों को पार कर चुके हैं। वर्तमान में उनकी यात्रा का 15वां दिन है और वे उत्तराखंड स्थित बाबा केदारनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं।

Also Read: सुल्तानपुर: 12 घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

दो माह में धाम पहुंचने का रखा है लक्ष्य

यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए गौरव ने कहा कि उनका प्रयास करीब दो महीने के भीतर केदारनाथ पहुंचने का है। हालांकि उन्होंने माना कि लंबी दूरी की इस यात्रा में शरीर की क्षमता और परिस्थितियां भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनका कहना है कि जितना शरीर साथ देगा, उसी अनुसार यात्रा आगे बढ़ती रहेगी।

कठिनाइयों के बीच भी कायम है उत्साह

सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों और शारीरिक थकान को लेकर पूछे गए सवाल पर गौरव ने सकारात्मक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रास्ते में अनेक चुनौतियां हैं और दर्द भी होता है, लेकिन इस सफर का आनंद उन सभी कठिनाइयों पर भारी पड़ रहा है।

Also Read: UP: रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

लोगों को दे रहे हैं प्रेरणा का संदेश

गौरव कुमार प्रजापति की यह यात्रा श्रद्धा, सेवा और आत्मविश्वास का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। रास्ते में मिलने वाले लोग उनके जज्बे से प्रभावित हो रहे हैं। उनकी पदयात्रा यह संदेश दे रही है कि मजबूत इच्छाशक्ति और अटूट विश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)