बिजनौर में आकाशीय बिजली का कहर, एक ही परिवार की 3 महिलाएं झुलसीं

बिजनौर: जनपद के चांदपुर तहसील के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम धींवरपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार की महिला उषा,व राखी और रौनक बुरी तरह झुलस गई तीनों को गंभीर हालत में सीएचसी स्याऊ/चांदपुर में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है.

थाना प्रभारी हीमपुर दीपा ने बताया कि आज देर रात अचानक मौसम बदल गया. तेज गरज और बारिश होने पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हो गया जिसमें एक ही परिवार की महिला उषा व रौनक और राखी आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गई ग्रामीणों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी स्याऊ चांदपुर में पहुंचाया गया. जहां पर उनका इलाज चल रहा है और अब तीनों के हालात सामान्य बताई जा रहे हैं.

Also Read: सुल्तानपुर: यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और जातिगत आरक्षण के विरोध में गरजे सवर्ण, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

तो वही बिजली की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग अपने खेतों पर जाने से भी घबरा रहे हैं अचानक हुई आकाशीय बिजली की घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली की घटनाएं बढ़ जाती हैं और बिजली गिरने की वजह से कई हादसे हो जाते हैं, बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गरजने पर लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है और कहां की बरसात के मौसम में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले इमरजेंसी काम के लिए ही घरों से बाहर निकले, फिलहाल तीनों घायलों सीएचसी स्याऊ/चांदपुर में इलाज जारी है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)