लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशव्यापी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 5-कालिदास मार्ग से होने वाली इस बैठक में सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और एसपी जुड़ेंगे।
बैठक में इन मुद्दों पर होगी विशेष समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मोहर्रम, NEET परीक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ऊर्जा, पर्यटन और नगर विकास विभागों की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।
मुख्य सचिव और डीजीपी समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद
बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी-एसपी को सीधे निर्देश देंगे।
Alos Read – ‘माफियाओं का सफाया करना ही मेरा प्रिय विषय…’, बोले सीएम योगी
तैयारी को लेकर सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे बैठक शुरू होने से कम से कम 15 मिनट पहले अपना स्थान ग्रहण कर लें और पूर्ण तैयारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हों।
कानून-व्यवस्था और आगामी कार्यक्रमों पर सीधा संवाद
बैठक में कानून-व्यवस्था, सार्वजनिक आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मुख्यमंत्री सीधा संवाद करेंगे। योग दिवस की तैयारियों, मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था और NEET परीक्षा के सुचारु आयोजन पर खास फोकस रहने की संभावना है।
प्रदेशभर के अधिकारी रहेंगे जुड़े
प्रदेश के सभी 18 मंडलों के मंडलायुक्त, 75 जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक प्रदेश में बेहतर समन्वय, शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर देने वाली मानी जा रही है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)














































