सहारनपुर : देश भगत यूनिवर्सिटी अमेरिकास (डीबीयू अमेरिकास) ने एक बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस के नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड (NAB) से 4 में से 3.11 रेटिंग प्राप्त की है। आधिकारिक तौर पर यह रेटिंग ए+ ग्रेड के समकक्ष मानी जाती है, जिससे डीबीयू अमेरिकास कैरेबियाई क्षेत्र में संचालित भारतीय मूल की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटियों में शामिल हो गई है। आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यूनिवर्सिटी के संचालन निदेशक इंजीनियर अरुण मलिक ने बताया कि यह उपलब्धि संस्थान की वैश्विक उत्कृष्टता, शैक्षणिक पारदर्शिता और भविष्य के लिए तैयार चिकित्सा पेशेवर तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि यह मान्यता यूनिवर्सिटी के उच्च शैक्षणिक मानकों, नियामक अनुपालन और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेडिकल एजुकेशन सिस्टम के अनुरूप कार्य करने का प्रमाण है।अरुण मलिक ने आगे बताया कि NAB द्वारा दी गई ए+ समकक्ष रेटिंग यूनिवर्सिटी के कई महत्वपूर्ण मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाती है। इनमें शैक्षणिक नेतृत्व, यूएस आधारित एमडी पाठ्यक्रम, योग्य फैकल्टी, रिसर्च आउटपुट, छात्र सहायता सेवाएं, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली शामिल हैं। इस मान्यता के साथ डीबीयू अमेरिकास अब कैरेबियाई क्षेत्र के उन प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में शामिल हो गई है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानकीकृत शिक्षा और गुणवत्ता के लिए पहचाने जाते हैं।
साथ ही, NAB की यह मान्यता छात्रों के लिए वैश्विक अवसरों के द्वार भी खोलती है। इससे यूनिवर्सिटी के छात्रों को यूएसएमएलई (USA), पीएलएबी (UK), एमसीसीक्यूई (कनाडा) और भारत की FMGE/NEXT जैसी प्रमुख मेडिकल परीक्षाओं में शामिल होने की पात्रता को मजबूती मिलती है। इसके अलावा, FAIMER (ID: F0006367) जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के माध्यम से भी यूनिवर्सिटी की वैश्विक मान्यता और विश्वसनीयता को बल मिला है।












































