गोरखपुर : यूपी के गोरखपुर में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों, में हुई वृद्धि, गैस सिलेंडर के बढ़े दान,बिजली कटौती और नीट (NEET) पेपर लीक जैसे मुद्दों के तमाम मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. हाथों में महगाई के स्लोगन लेकर बीजेपी सरकार के नितियों के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान पुलिस से कहा सुनी भी.फिर वे तहसील पहुंचे.एसडीम के माध्यम से संबोधित ज्ञापन राजपाल महोदय को सौंपा.एसडीएम चौरी चौरा कुंवर सचिन सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आए उनकी कुछ मांग थी अपनी मांगों को लेकर हुए राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन दिया है.
समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ चौरी चौरा में सड़क से विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे. प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. इस बीच पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया. लेकिन कहा सुनी और धक्का मुका के साथ वह प्रदर्शन करते हुए तहसील पर सर पहुंच गए एसडीम चौरी चौरा कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. और राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन एसडीएम चौरी चौरा कुंवर सचिन सिंह के माध्यम से सौंपा.
Also Read: ‘BJP में अब करंट नहीं रहा…’, बिजली कटौती पर अखिलेश यादव का UP सरकार पर हमला
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है किसान परेशान है नौजवान परेशान है सरकार ने जो वादा किया था वादा नहीं पूरा किया डीजल पेट्रोल गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं सरकार बढ़ती महंगाई के खिलाफ अंकुश लगाए नहीं तो हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क से संसद तक सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे.













































