UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी (Kaushambi) जिले में आयोजित सरस महोत्सव के दूसरे दिन प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग और पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।
2027 में फिर भाजपा सरकार बनने का दावा
अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सैफई परिवार के उत्तराधिकारियों की राजनीतिक कुंडली में वर्ष 2047 तक सत्ता में वापसी का कोई योग नहीं दिखता।
विपक्षी दलों पर साधा निशाना
केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी राज्य में और कांग्रेस देश में पूरी तरह निराशा की स्थिति में पहुंच चुकी है। उनके
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)














