UP: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को वाराणसी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने NEET परीक्षा, राम मंदिर चढ़ावा विवाद, बिहार चुनाव, राहुल गांधी के आगामी कार्यक्रम और विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों पर अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
प्रेस वार्ता में अजय राय ने सबसे पहले NEET परीक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा से जुड़े मामलों में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है और प्रधानमंत्री को उनके अधिकारी गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसलों में लगातार भ्रम की स्थिति बनी हुई है और इसका सबसे अधिक नुकसान देश के छात्रों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि दोबारा कराई गई परीक्षा की तारीख को लेकर भी सरकार की ओर से गलत जानकारी दी गई।
Also Read: UP: 4 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, एक हिस्ट्रीशीटर भी दबोचा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मामले में अब तक दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों और आरोपी अनिल मिश्रा का नाम लेते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि गेरुआ वस्त्र पहनकर मंदिर में दिखाई देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
अजय राय ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के उस बयान पर भी कटाक्ष किया, जिसमें चढ़ावे की रसीद का उल्लेख किया गया था। उन्होंने कहा कि मंदिर में चढ़ावा देने पर किसी प्रकार की रसीद नहीं मिलती और ऐसे बयान केवल राजनीतिक हताशा का परिणाम हैं।
Also Read: UP: बरेली में 5 साल की मासूम को नमकीन का लालच देकर ले जाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस ने 8 अगस्त को प्रयागराज में होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम का पोस्टर भी जारी किया। पोस्टर पर “जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा” का नारा प्रमुखता से लिखा गया है। अजय राय ने दावा किया कि यह अभियान युवाओं के रोजगार और अधिकारों की आवाज बनेगा।
उन्होंने बिहार और मध्य प्रदेश के हालिया राजनीतिक परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस समर्थित दलों को जनता का समर्थन मिला है और आने वाले समय में इसका असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा।



















































