UP: मुरादाबाद में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर तहसील के रसूलपुर नगली गांव में 62 हेक्टेयर से अधिक भूमि को कब्जामुक्त कराया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर चकबंदी प्रक्रिया के दौरान की गई।
अभिलेखों की जांच में सामने आई गड़बड़ी
चकबंदी के दौरान सरकारी भूमि से संबंधित राजस्व अभिलेखों की जांच की गई। जांच में कई इंद्राज त्रुटिपूर्ण पाए गए, जिन्हें निरस्त कर भूमि की स्थिति राजस्व रिकॉर्ड में सही कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रशासन के मुताबिक कुछ जमीन को खुर्द-बुर्द कर उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया था।
रामगंगा की जमीन और तालाब भी कब्जामुक्त
कार्रवाई के दौरान रामगंगा से संबंधित भूमि के साथ तालाब और श्मशान की सरकारी जमीन को भी अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। प्रशासन ने इन सभी जमीनों को सरकारी रिकॉर्ड में उनकी वास्तविक स्थिति के अनुसार दर्ज कराने की कवायद शुरू कर दी है।
सरकारी संपत्ति की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त
अधिकारियों ने कहा कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा मिलने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कब्जामुक्त भूमि के राजस्व अभिलेखों को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
Also Read: UP: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन शातिर गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
आगे भी जारी रहेगा अभियान
रसूलपुर नगली में हुई कार्रवाई को सरकारी जमीन को अतिक्रमण से बचाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)


















































