UP: गोण्डा में मॉडिफाई साइलेंसर वाली बुलेट्स पर बड़ी कार्रवाई, 32 वाहनों का चालान, 3 सीज

गोण्डा: जनपद में सड़क सुरक्षा एवं ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग ने मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रशासन) आर.सी. भारतीय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 32 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई करते हुए चालान किया गया, जबकि गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 3 वाहनों को सीज कर दिया गया।

सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन

चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया जिनमें अवैध रूप से मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न की जा रही थी। विभाग का कहना है कि इससे न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि आमजन को असुविधा होने के साथ सड़क सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन होता है।

Also Read: UP: बसपा झंडे के कथित अपमान पर इटावा में उबाल, कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

सख्त कार्रवाई के आदेश 

एआरटीओ आर.सी. भारतीय ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी और वाहन मानको का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे वाहनों में केवल मानक अनुरूप उपकरणों का ही प्रयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )