UP: मिर्जापुर में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 10 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद

UP: मिर्जापुर जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिगना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 किलो 264 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर सीज कर दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी

पुलिस उपाधीक्षक लालगंज के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश और क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण में जिगना थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम भिलगौर तिराहा के पास घेराबंदी कर एक बाइक सवार युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

Also Read: UP: रायबरेली में सनसनीखेज वारदात, पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में मची सनसनी

आरोपी की पहचान और बरामदगी

तलाशी के दौरान युवक के पास से 10 किलो 264 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान कुलदीप सिंह (35) पुत्र श्रीजीत सिंह निवासी गौरा के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। वहीं बरामद गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

Also Read: UP: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप, चचेरे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भदोही और प्रयागराज तक फैला था नेटवर्क

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आसपास के क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी जनपद भदोही और प्रयागराज में भी गांजा की सप्लाई करता था। पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और पूरे गिरोह की गतिविधियों की जांच की जा रही है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)