UP: एक्टिवा से बकरा चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया चोरी का माल

मुरादाबाद: कुंदरकी थाना पुलिस ने बकरा चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया बकरा और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई है.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई.

पुलिस के अनुसार, कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम पांडिया निवासी जुल्फिकार ने गुरुवार को थाने में बकरा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई.

Also Read: UP: सीतापुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सौंपा ज्ञापन

थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि बकरा चोरी करने वाले आरोपी एक्टिवा स्कूटी से निकलने वाले हैं. सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी किया गया बकरा और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर पुत्र आरिफ (हाल निवासी मोहल्ला कुरेशियान, कुंदरकी, मूल निवासी लोधी सराय, थाना नकाशा, संभल) तथा सलीम पुत्र जाकिर (निवासी मोहल्ला कर्बला, कुंदरकी, मुरादाबाद) के रूप में हुई है.पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)