UP: घर से नाराज होकर निकलीं दो बालिकाएं, पुलिस ने 10 घंटे में किया सकुशल बरामद

सहारनपुर: ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना मंडी पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई दो बालिकाओं को महज 10 घंटे में सकुशल तलाश कर लिया। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को दोनों बालिकाएं किसी बात से नाराज होकर घर से चली गई थीं।

परिजनों ने मामले की सूचना थाना मंडी पुलिस को दी।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बालिकाओं की तलाश के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में थाना मंडी पुलिस व मिशन शक्ति टीम ने तलाश शुरू की।

Also Read: गोण्डा: स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन जब्त और 7 का चालान

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बालिकाओं को करीब 10 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिकाओं के सकुशल मिलने पर परिजनों ने मंडी पुलिस और मिशन शक्ति टीम का आभार जताया।

तलाश अभियान में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक अय्यूब अली समेत हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, कपिल कुमार, महबूब अली, कांस्टेबल रवि कुमार और महिला हेड कांस्टेबल अर्चना शामिल रहीं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)