मथुरा : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार, 29 जून को मथुरा में दिनभर भीषण गर्मी का असर बना रहेगा. अधिकतम तापमान लगभग 42°C और न्यूनतम तापमान 32°C रहने का अनुमान है. आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, साथ ही आज के लिए किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.
मौसम विभाग के अनुसार तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. ऐसे में आवश्यक कार्य सुबह या शाम के समय करने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने व धूप में निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
30 जून से मौसम में बदलाव शुरू !
हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 जून से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है. 30 जून को आंशिक बादल छाने, हल्की बारिश, गरज – चमक व 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में मानसून की गतिविधियां तेज होने के संकेत भी दिए गए हैं.
मौसम विभाग की सलाह
भीषण गर्मी को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. किसान भी खेतों में कार्य करते समय पर्याप्त पानी साथ रखें और बदलते मौसम को देखते हुए विभाग की ताजा मौसम चेतावनियों पर नजर बनाए रखें.
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

















































