हाथरस : सिकंदरा राऊ तहसील के हसायन विकासखंड क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी प्रेमपाल सिंह का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
आपको बता दें कि वायरल वीडियो में संजय प्रजापति नामक युवक राजस्व कर्मचारी प्रेमपाल सिंह को 500-500 रुपये के नोट गिनकर देते हुए नजर आ रहा है। राजस्व कर्मी पैसे लेकर सीधे अपनी जेब में रखते हुए दिख रहे हैं। यह घटना कौंडरा गांव के नगला विजन मार्ग स्थित एक कमरे में हुई बताई जा रही है।
वही वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों द्वारा संज्ञान लेते हुए लेखपाल को सस्पेंड कर पूरे मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंप दी है।
लिगेसी वेस्ट का निस्तारण कर बनाए गए ईको पार्क और नौसढ़-मलौनी फोरलेन सड़क जनता को समर्पित किया सीएम ने
















































