लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी सूची के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
सुजीत पाण्डेय को पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं नियुक्त किया गया है। वहीं प्रवीन कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन बनाया गया है। के. एस. इमैन्युअल को पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जिम्मेदारी दी गई है। विनोद कुमार सिंह को डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
कमिश्नरेट स्तर पर भी बदलाव हुए हैं। आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी तथा राज करन नैय्यर को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद बनाया गया है। कानपुर नगर कमिश्नरेट में संकल्प शर्मा और विपिन टाडा को संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
क्षेत्रीय स्तर पर सोमेन बर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र बनाया गया है। अभिषेक यादव को एटीएस, आशीष तिवारी को तकनीकी सेवाएं, प्रताप गोपेन्द्र यादव को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।
जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है। कुंवर अनुपम सिंह को एसएसपी जौनपुर, अभिनन्दन को एसएसपी सहारनपुर, डॉ. कौस्तुभ को एसएसपी गोरखपुर तथा अविनाश पाण्डेय को एसएसपी मेरठ बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक के रूप में ख्याति गर्ग को खीरी, यशवीर सिंह को बस्ती, चारू निगम को सुल्तानपुर, अपर्णा रजत कौशिक को मीरजापुर, रवि कुमार को रायबरेली, सुकीर्ति माधव को पीलीभीत और सर्वानन टी. को अमेठी की कमान सौंपी गई है।













































