मुरादाबाद : कुंदरकी थाने जा रहे एक बाइक सवार को मुरादाबाद अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित कार एक अन्य कार से जा टकराई। टक्कर लगने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव नानपुर निवासी नितिन पुत्र सौ सिंह के अनुसार वह बाइक से कुंदरकी थाने आ रहा था। वह मुरादाबाद अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बिस्कुट फैक्ट्री के आसपास रोड किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर पेशाब करना चाहता था। इससे पहले की वह बाइक खड़ी करके पेशाब करता, बाइक खड़ी करने के दौरान ही सामने से आ रही कार संख्या- DL 5 CN 8341 के चालक ने लापरवाही एवं तेज रफ्तार के चलते हुए बाइक में टक्कर मार दी।
इसके बाद अनियंत्रित कार आगे एक अन्य कार से जा टकराया। हादसे में उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है,और वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस दोनों कारों को थाने ले गई है। वहीं हादसे में घायल हुए नितिन की हालत स्थिर है।














