आगरा: पति को प्रेमिका के साथ होटल में देखा, पत्नी का गुस्सा फूटा; सड़क पर दोनों महिलाओं में जोरदार मारपीट, वीडियो वायरल

आगरा : आगरा में एक विवाहित महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ होटल में देख लिया। इस पर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने बीच सड़क पर पति की प्रेमिका के साथ जोरदार मारपीट शुरू कर दी। घटना इतनी उग्र हुई कि एक महिला के कपड़े तक फट गए और राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ताजगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना

यह मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के टीडीआई मॉल के पीछे का है। पीड़िता (पत्नी) ने बताया कि वह अपने पति को संदेह होने के कारण उसका पीछा कर रही थी। जब वह पति को प्रेमिका के साथ होटल से बाहर निकलते देखा तो वह भड़क गई।

पत्नी ने सबसे पहले पति को खरी-खोटी सुनाई, फिर प्रेमिका पर टूट पड़ी। उसने प्रेमिका की स्कूटी सड़क पर पटक दी और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। दोनों महिलाएं एक-दूसरे को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट करती रहीं।

मारपीट इतनी उग्र कि भीड़ जुट गई

मारपीट के दौरान एक महिला के कपड़े फट गए। प्रेमिका ने बचाव में सड़क से ईंट उठा ली। पति किसी तरह दोनों को अलग करने की कोशिश करता रहा, लेकिन दोनों महिलाओं का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था।

राहगीर घटना देखकर तमाशा बनाते रहे और कई लोगों ने इसकी वीडियो बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बागपत: स्कूटी साइड लगने पर विवाद, युवक ने दो तलवारें लेकर किया हमला; गर्दन पर तलवार चली, वीडियो वायरल

पति के पसीने छूटे

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पति दोनों महिलाओं को अलग करने और मामला शांत कराने में जुटा हुआ है, लेकिन उसकी कोई सुन नहीं रही थी। आखिरकार पति ने किसी तरह दोनों को अलग किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना दोपहर के समय हुई, जिसमें काफी भीड़ जुट गई थी। पुलिस को घटना की जानकारी हो चुकी है और वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)