जौनपुर: बधाई विवाद पर किन्नरों का बवाल, कोतवाली के बाहर किया अर्धनग्न प्रदर्शन, पुलिस से की धक्का-मुक्की

जौनपुर: शाहगंज में किन्नरों के दो गुटों के बीच बधाई लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। पहले दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें एक किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और जांच शुरू कर दी। लेकिन कार्रवाई से नाराज एक पक्ष के किन्नरों ने शाहगंज कोतवाली का घेराव कर दिया। कोतवाली गेट के बाहर अर्धनग्न होकर किन्नरों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं आक्रोशित किन्नरों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Also Read:बाराबंकी: किन्नरों ने दूल्हे को बताया ‘अपना साथी’, शादी समारोह में अफरा-तफरी, दूल्हे को साथ ले गए किन्नर

प्रदर्शन के दौरान कुछ देर तक कोतवाली के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे किन्नरों को समझाने का प्रयास किया और मामले में निष्पक्ष जांच तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)