बहराइच में मच्छरदानी के अंदर सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर

बहराइच: बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के जंगल गुलरिहा ग्राम पंचायत के धनियाबेली गांव में मच्छरदानी के अंदर सो रही महिला लाली देवी पत्नी जयप्रकाश पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया.

Also Read: चंदौली: डीडीयू जंक्शन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा स्टेशन

घायल महिला लाली देवी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली लाया गया, जहां पर डॉक्टर आरपी सिंह के द्वारा उनका इलाज किया गया और प्राथमिक उपचार के बाद महिला को इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया है, इस दौरान मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार निषाद ने बताया कि तेंदुए की चहलकदमी लगातार बढ़ती जा रही है उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके इस तरीके की घटनाएं न हो.

Also Read: UP: 43 लाख की जमीन धोखाधड़ी में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रुपये मांगने पर दी थी जान से मारने की धमकी

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन दरोगा अनिल कुमार ने महिला के परिजनों को तीन हजार की तत्काल सहायता प्रदान की है घायल महिला को 108 एम्बुलेंस के पायलट गया प्रसाद और ईएमटी मनमोहन के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले जाया गया है.

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)