जौनपुर में बैंक मैनेजर ने खुद को मारी गोली, पुलिस मामले की जांच में जुटी

जौनपुर: जौनपुर में हाईवे के के किनारे खड़ी एक कार ने राहगीरों और पुलिस को उस वक्त हैरान कर दिया, जब कार के अंदर लहुलुहान हालत एक बैंक मैनेजर मिले। बैंक मैनेजर को गोली लगी हुई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाले गए बैंक मैनेजर को बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कार से मिले एक सुसाइड नोट ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस के जांच में पता चला कि बैंक मैनेजर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। घटना के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुट गई है।

ALSO READ: UP: चलती ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की दर्दनाक मौत, बरेली से दिल्ली की ओर जा रहा था शख्स

मामला बक्शा थाना क्षेत्र में हाईवे के पास का है। पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय दुर्गेश श्रीवास्तव पुत्र अवधेश श्रीवास्तव क्षेत्रीय बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी कार से बदलापुर से जौनपुर की ओर जा रहे थे।

बताया गया कि बदलापुर हाईवे के पास अपनी कार खड़ी कर खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची। कार अंदर से बंद थी, जिसके बाद पुलिस ने शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Also Read: UP 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती : बेसिक शिक्षा परिषद दोबारा तैयार करेगी नई चयन सूची

पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें एक सुसाइड नोट भी बरामद होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बैंक मैनेजर की मौत के पीछे क्या वजह रही।

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने भी जानकारी दी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)