मीरजापुर: समूह सखियों के चयन से लेकर वेतन देने में बरती जा रही लापरवाही, मनमानी को लेकर जिले के सीखड़, जमालपुर, नारायनपुर तथा सीटी विकास खंड के विभिन्न हिस्सों से चलकर जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुई समूह सखियों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन करते हुए उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा हम भीख नहीं मांग रहे हैं अपना अधिकार मांग रहे हैं। जिलाधिकारी को संबोधित 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की।
समूह सखी राजकुमारी विश्वकर्मा , कुमारी सपना ने कहा कि हम समूह सखियों का मानदेय बीस हज़ार रुपया किया जाए, वह भी सीधे खाते में। आज के दौर में समूह सखियों को जो मानदेय दिया जा रहा है वह पर्याप्त नहीं है। कहा काम के लिए मोबाइल टैबलेट की व्यवस्था की जाए, एवं रिचार्ज मुफ्त किया जाए।
जौनपुर: एडेड कॉलेजों के शिक्षकों का फूटा गुस्सा, मानदेय बढ़ाने और सेवा विनियमित करने की मांग
इसी तरह पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा, बीस लाख दुर्घटना बीमा किए जाने, समूह सखियों को ड्रेस, आईडी कार्ड पहचान पत्र जारी करने, समूह सखियों को स्थाई किए जाने सहित समूह द्वारा दिए गए ऋण के उपरांत मृत्यु होने पर ऋण माफ करने की प्रमुख मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वालों में कुमारी सपना, आभा गुप्ता, अंजू देवी,राजकुमारी विश्वकर्मा, किरन कुमारी,मीना, महराजी, सविता, माधुरी,आराधना गुप्ता, सीता देवी इत्यादि समूह सखी मौजूद रही हैं।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )














