Home UP News मुरादाबाद: आसिफ ने नाबालिग लड़की को किया किडनैप, बरेली में कराया धर्मांतरण,...

मुरादाबाद: आसिफ ने नाबालिग लड़की को किया किडनैप, बरेली में कराया धर्मांतरण, फिर निकाह और दुष्कर्म

Sambhal Love Jihad Farman

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) जनपद के मझोला थानाक्षेत्र से एक 17 वर्षीय लड़की को किडनैप कर उसका धर्मांतरण (Conversion) कराने और फिर निकाह (Nikah) करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़ित किशोरी को अमरोहा रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। आरोपी कोकोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मझोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बीते 19 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। ग्रामीण ने बताया कि मनोहर गांव निवासी आसिफ और उसके अब्बू बदलू ने उनकी 17 वर्षीय बेटी को किडनैप कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। इस बीच बुधवार को पुलिस ने अगवा हुई किशोरी को अमरोहा रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया।

Also Read: कौशांबी में लव जिहाद: आरिफ ने हिंदू बनकर युवती को फंसाया, धर्मांतरण से इंकार पर गला घोंटकर की हत्या, 12 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ FIR

इसके बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और बयान भी दर्ज कराए गए। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी आसिफ उसे किडैनप करने के बाद बरेली ले गया था, जहां उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद आरोपी आसिफ ने उससे जबरन निकाह किया। यही नहीं, पीड़ित किशोरी ने आरोपी पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बरेली से अमरोहा लेकर जा रहा था। रेलवे स्टेशन के पास ही पुलिस पहुंच गई और आरोपी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी आसिफ ने पूछताछ में बताया कि वह रेलवे में निजी तौर पर काम करता है।

Also Read: लव जिहाद: अमरोहा के शादीशुदा जाकिर अली ने संदीप बन असम की युवती को फंसाया, मंदिर में रचाई शादी, फिर 3 साल बाद छोड़कर भाग आया घर

वहीं, मामले में सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर केस में अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धर्म परिवर्तन अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। बुधवार की दोपहर पुलिस ने आरोपी आसिफ को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )