त्योहारी सीजन के बीच आम जनता पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है। रसोई का बजट पहले से ही गड़बड़ाया हुआ था, लेकिन अब चीनी और प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। चीनी के दाम चढ़ने से जहां घरों की मिठास कम हुई है, वहीं अब प्याज के तीखे तेवरों ने रसोई में गृहिणियों के आंसू निकाल दिए हैं।
प्याज की कीमतों में दोगुना उछाल
स्थानीय बाजारों में पिछले कुछ ही दिनों के भीतर प्याज की कीमतों में दोगुना उछाल देखने को मिला है। जो प्याज कल तक 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा था, उसके दाम अब सीधे 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। अचानक हुए इस इजाफे से फुटकर बाजार में ग्राहकों के पसीने छूट रहे हैं।
Also Read: UP: चाय की चुस्की पर महंगाई की मार! रायबरेली में चीनी के भाव में 33% उछाल
त्योहारों की खुशियों पर मंडराया महंगाई का साया
आने वाले पर्व-त्योहारों को लेकर जहां लोग तैयारियों में जुटे थे, वहीं राशन और सब्जियों के लगातार बढ़ते दामों ने लोगों का उत्साह फीका कर दिया है। बाजार पहुंचे खरीदारों का कहना है कि पहले चीनी महंगी होने से मिठास पर ब्रेक लगा और अब सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाला प्याज ही बजट से बाहर होता जा रहा है।
दुकानदारों और ग्राहकों की बढ़ी चिंता
फुटकर व्यापारियों का मानना है कि पीछे से आवक कम होने और मांग बढ़ने के कारण कीमतों में यह तेजी आई है। वहीं, आम उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर जल्द ही बढ़ती कीमतों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो त्योहारों की खुशियां पूरी तरह से फीकी पड़ जाएंगी। लोग अब सरकार और स्थानीय प्रशासन से जमाखोरी पर लगाम लगाने और राहत देने की मांग कर रहे हैं।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.

















































