Home Breaking होली पर सीएम योगी की नरसिंह शोभायात्रा: रूट के घरों का पुलिस...

होली पर सीएम योगी की नरसिंह शोभायात्रा: रूट के घरों का पुलिस ने किया वेरिफिकेशन

मुकेश कुमार, संवाददाता गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परंपरागत नरसिंह शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। शोभायात्रा के रूट पर आने वाले घरों का पुलिस द्वारा डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन किया जा रहा है। होली के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर साल की तरह घंटाघर से निकलने वाली नरसिंह शोभायात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा गोरखपुर के विभिन्न इलाकों से होते हुए निकलेगी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

पुलिस ने लिए आधार कार्ड और किरायेदारों की जानकारी

मंगलवार को तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घासी कटरा में पुलिस ने घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों की संख्या, उनके आधार कार्ड और किराएदारों की जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से यह भी पूछा कि होली के दिन घर में कितने लोग मौजूद रहेंगे।

Also Read एयरपोर्ट पर हुआ विश्व विख्यात चिंतक चिन्मय पांड्या का स्वागत

पूरे रूट पर सघन जांच

पुलिस प्रशासन शोभायात्रा के पूरे रूट पर हर घर का वेरिफिकेशन कर रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने सभी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी है। प्रशासन का कहना है कि शोभायात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं

Secured By miniOrange