जौनपुर: जौनपुर में आज सियासी पारा चढ़ा हुआ है, जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया। खास बात ये रही कि पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने दूसरी बार भी पुतला दहन किया।
इस दौरान मौके पर काफी हलचल देखने को मिली। पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोंक-झोंक की तस्वीर भी देखने को मिला है। यह तस्वीर जौनपुर जिला मुख्यालय का है, जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे और धरना-प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
Also Read: UP: छात्राओं को CM Yogi की सौगात, स्कूटी वितरण की तैयारियां तेज, अफसरों को निर्देश जारी
पुतला दहन के बाद मौके पर प्रशासन और पुलिस की हलचल बढ़ गई। पुलिस की मौजूदगी के बीच प्रदर्शनकारियों ने पुतला फूंका। जिला मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। प्रदर्शन में विधायक लकी यादव, रागिनी सिनकर और पंकज पटेल समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अपने मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)














