लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मेट्रो रेल का बड़ा विस्तार होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार और लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (LMRC) ने 10 नए मेट्रो कॉरिडोर विकसित करने की मेगा योजना तैयार की है। इस विस्तार से शहर के बाहरी इलाकों सहित बाराबंकी, उन्नाव, मोहनलालगंज, बख्शी का तालाब, संडीला और इटौंजा जैसे क्षेत्र मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।
PGI से बाराबंकी तक मेट्रो चलेगी
नई योजना के तहत पीजीआई से बाराबंकी तक मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा मोहनलालगंज, बख्शी का तालाब और बाराबंकी को भी मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी चल रही है। एयरपोर्ट-मुंशी पुलिया वाली मौजूदा लाइन को आगे बढ़ाने का भी प्रस्ताव है।
उन्नाव, संडीला और इटौंजा पर फोकस
मेट्रो विस्तार योजना में उन्नाव, संडीला और इटौंजा को भी शामिल किया गया है। इससे राजधानी के आसपास के satellite क्षेत्रों की कनेक्टिविटी काफी मजबूत हो जाएगी।
30 हजार करोड़ रुपये का निवेश
इस मेगा विस्तार परियोजना पर करीब 30 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अगले 10 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Alos Read – ‘माफियाओं का सफाया करना ही मेरा प्रिय विषय…’, बोले सीएम योगी
जुलाई से दूसरे चरण का निर्माण शुरू
सूत्रों के अनुसार, जुलाई महीने से मेट्रो विस्तार के दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। नए कॉरिडोरों पर तेजी से काम करने की तैयारी चल रही है।
35 से 40 लाख लोगों को सीधा लाभ
मेट्रो के इस विस्तार से लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले 35 से 40 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। आवागमन आसान होने के साथ-साथ ट्रैफिक जाम में भी काफी कमी आएगी।
आधुनिक सुविधाएं
नए मेट्रो स्टेशनों पर आधुनिक पार्किंग सुविधा, ई-बाइक और ई-साइकिल की व्यवस्था की जाएगी। इससे यात्रियों को आखिरी मील की कनेक्टिविटी भी आसानी से मिल सकेगी।
लखनऊ को मिलेगी मेट्रो सिटी की पहचान
यह विस्तार लखनऊ को सच्चे मायने में मेट्रो सिटी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। बाहरी क्षेत्रों तक मेट्रो पहुंचने से आर्थिक विकास, रोजगार के अवसर और शहरी विकास को नई गति मिलेगी।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)















































